Ram Navami 2023: इस बार की रामनवमी होने जा रही है बेहद खास, बनेंगे 5 अति दुर्लभ संयोग; भक्तों के घरों में लगेंगे धन-दौलत के अंबार

 Ram Navami 2023 Date: इस बार भगवान श्रीराम का जन्मोत्व यानी रामनवमी 30 मार्च को मनाई जा रही है. इस दिन 5 विशेष दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिनके प्रभाव से भक्तों के भाग्य जाग उठेंगे. 


Ram Navami 2023 Date: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. यह चैत्र नवरात्र का नौवां और आखिरी दिन होता है. इस दिन ढोल-नगाड़े बजाए जाते हैं और विधि-विधान से रामलला की पूजा की जाती है. इस दिन भगवान श्रीराम के बाल रूप का भव्य श्रंगार किया जाता है. इस बार राम नवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी. इस बार की रामनवमी बहुत खास मानी जा रही है. इस दिन 5 अति दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिनके प्रभाव से भक्तों के जीवन में कल्याण होगा. 


राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2023 Muhurat)


हिंदू पंचांग की बात करें तो इस बार राम नवमी 29 मार्च 2023 की रात 9 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगी. जबकि राम लला की पूजा का मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 11:17 बजे से दोपहर 1:46 बजे तक रहने वाला है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आधार कार्ड सुपरवाइजर की परीक्षा

HAPPY FRIENDSHIP DAY

जन्माष्टमी कब है krishna janmashtami kab hai 2023 Mein Happy krishna janmashtami