श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
जन्माष्टमी आधिकारिक नाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अनुयायी हिन्दू ,भारतीय, नेपाली और भारतीय प्रवासी प्रकार Hindu उद्देश्य भगवान कृष्ण के आदर्शों को याद करना उत्सव प्रसाद बाँटना, भजन गाना इत्यादि अनुष्ठान श्रीकृष्ण की झाँकी सजाना व्रत व पूजन आरम्भ अति प्राचीन तिथि भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी समान पर्व राधा अष्टमी, कृष्णाष्टमी कृष्णजन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण जो की विष्णु के आठवे अवतार थे उनका जनमोत्सव है। योगेश्वर कृष्ण के भगवद्गीता के उपदेश अनादि काल से जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते रहे हैं। जन्माष्टमी को भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में जन्म लिया। इसलिये भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। इसीलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा नगरी भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर भगव...